ईरान की सेना के कमान्डर ने कहा है कि ईरान अपनी मीज़ाइल क्षमताओं में वृद्धि करता रहेगा।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, कमान्डर अताउल्लाह सालेही ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की मीज़ाइल क्षमता बढ़ेगी और अधिक सूक्ष्म होगी।
उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रतिबंधों की समाप्ति और प्रतिरक्षा शक्ति पर उसके पड़ने वाले प्रभावों के बारे में कहा कि ईरान के विरुद्ध प्रस्तावों पर अमल न करना, जेसीपीओए का उल्लंघन नहीं है और सेना अपने मीमज़ाइल कार्यक्रम को जारी रखेगी।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि ईरान का मीज़ाइल कार्यक्रम, किसी भी पड़ोसी और मित्र देश के लिए ख़तरा नहीं है, कहा कि ईरान का मीज़ाइल कार्यक्रम, इस्राईल सहित ईरान के समस्त शत्रुओं से मुक़ाबले के लिए है।